आरएसएस ने खगोलशास्त्री नारलीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मंगलवार को प्रसिद्ध खगोलशास्त्री डॉ. जयंत विष्णु नारलीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक, सरल तरीकों से विज्ञान से लोगों को रू-ब-रू कराने वाले पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. जयंत विष्णु नारलीकर का मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रसिद्ध खगोलशास्त्री डॉ. जयंत नारलीकर के दुखद निधन से भारत ने एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक व विज्ञान प्रसारक को खो दिया है। पद्म विभूषण डॉ. नारलीकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें।

प्रमुख खबरें

Payal Gaming Private Video | कौन हैं पायल गेमिंग? प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद विवादों में घिरी, MMS पर मचा बवाल

नाम में राम होने से कुछ भी करने की छूट नहीं मिल जाती..., MGNREGA विवाद पर बोले RJD सांसद मनोज झा

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Review | कपिल शर्मा की फिल्म एक बार देखने लायक है, कॉमेडी-प्यार का कॉकटेल है फिल्म

Ashes: एलेक्स कैरी के तूफानी शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, इंग्लैंड के खिलाफ 326/8 का स्कोर