आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक 7 जुलाई से राजस्थान में होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

जयपुर/नयी दिल्ली| राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत झुंझुनूं में सात से नौ जुलाई के बीच आयोजित हो रही तीन दिवसीय अखिल भारतीय स्तर की “प्रांत प्रचारक बैठक” में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक संगठन संबंधित विषयों पर केंद्रित रहती है। उन्होंने बताया कि बैठक में संघ के प्रशिक्षण वर्ग- “संघ शिक्षा वर्ग“ के वृत्त एवं समीक्षा, आगामी वर्ष की कार्ययोजना, प्रवास योजनाओं आदि विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना पर भी विचार विमर्श होगा।

आरएसएस के संगठन की दृष्टि से यह बैठक हर वर्ष आयोजित की जाती है जिसमें पदाधिकारी विभिन्न गतिविधियों, वर्तमान विषयों का जायजा लेते हैं और वर्ष में आगे की योजना तैयार करते हैं। वर्ष 2025 में आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होंगे। सूत्रों के अनुसार ऐसे में संघ देशभर में संगठन का विस्तार करना चाहता है।

समझा जाता है कि बैठक में इसके बारे में भी चर्चा होगी।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा