RSS| सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बताया आरएसएस का लक्ष्य, कहा- समाज में पांच परिवर्तन लागू करने पर हमारा विचार

By रितिका कमठान | Mar 27, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संगठन के लक्ष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में पंच परिवर्तन लागू करके सामाजिक परिवर्तन लाना संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। ये जानकारी एक साक्षात्कार में उन्होंने दी है। उन्होंने कहा कि आरएसएस 'पंच परिवर्तन' में विश्वास रखता है। इस विचार को ही समाज में लागू करना है, जिससे समाज में 'समरसता', , पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, पारिवारिकता मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता, जीवन के सभी पहलुओं में 'भारतीय' मूल्यों पर आधारित 'स्व' की भावना पैदा हो सकेगी। 

कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने से प्रभाव बढ़ेगा। आग्रह यही है कि संख्यात्मक विस्तार के साथ-साथ गुणात्मक वृद्धि भी हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे, सामाजिक दृष्टि से हमने पंच परिवर्तन का विषय सामने रखा है। हमारा आग्रह है पंच परिवर्तन का विमर्श राष्ट्रीय दृष्टि से आगे बढ़ाया जाए। समाज की सज्जन शक्ति और संस्थाओं की ताकत इस दृष्टि से साथ आए। तो संघ के शताब्दी वर्ष में हमने संगठनात्मक और सामाजिक स्तर पर इन सभी विषयों पर पहल करने की योजना बनायी है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय राष्ट्रीय विचारों को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल समय लग रहा है। इस दौरान लोगों को घर में बैठकर आराम करने की जरुरत नहीं है। लोगों तक अपना विचार पहुंचाने का ये उत्तम समय है। इस दौरान उन्होंने देश की जनता से मतदान करने की अपील भी की है। जनता को अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

अनियंत्रित भीड़ को शिव बारात की उपमा देकर राहुल गांधी ने हिंदू भावनाओं को पहुँचाई ठेस!

Tenkasi से Kerala में खनिज परिवहन पर रोक जारी रहेगी: तमिलनाडु मंत्री

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका के समर्थन में खड़े हुए राहुल गांधी, अभिजीत दिपके ने कहा- थैंक यू सर

Love Horoscope For 14 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 14 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन