RSS का दिल्ली में 'राष्ट्र वंदनम्' कार्यक्रम 29 नवंबर को, Mohan Bhagwat और पूर्व CJI खेहर करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 28, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ‘राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज’ के उद्देशय से अगले सप्ताह दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। आरएसएस की दिल्ली इकाई की ओर से उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में 29 नवंबर को ‘राष्ट्र वंदनम्’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम संघ की स्थापना के 101 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, “भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।” ठाकुर ने कार्यक्रम का विवरण साझा करते हुए बताया कि इसमें राजनेताओं और उद्योगपतियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 85 हजार से अधिक आरएसएस स्वयंसेवकों और समाज के करीब 75 हजार प्रमुख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। ठाकुर ने कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि आयोजन स्थल पर करीब नौ हजार आरएसएस स्वयंसेवक योगासन करेंगे जबकि लगभग 800 स्वयंसेवक संघ का पारंपरिक घोष प्रस्तुत करेंगे।

प्रमुख खबरें

TMC नेता Abhishek Banerjee ने Om Birla को लिखा पत्र, कल्याण बनर्जी का निलंबन रद्द करने की मांग

Meghalaya सरकार का SBI को आदेश, शिक्षकों के PF खाते के 342 करोड़ रुपये लौटाए जाएं

Abhijit Deepke ने सूखा प्रभावित किसानों के लिए 5,000 रुपये की सरकारी मदद को बताया नाकाफी

Tehri Cyber Fraud: 500 रुपये की कुर्ती मंगाने पर 13 लाख ठगे, Rajasthan से आरोपी गिरफ्तार