हिंदी भाषीय राज्यों की संस्थाओं से RSS के लोगों को हटाएगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकारी संस्थाओं में बैठे आरएसएस के लोगों को हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरएसएस देश की संस्थाओं पर नियंत्रण करना चाहती है। पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन में गांधी ने कहा कि कांग्रेस 2019 में भाजपा, आरएसएस को हराएगी। जो लोग घृणा फैला रहे हैं, उन्हें सत्ता से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विभिन्न संस्थानों में बैठाए गए आरएसएस के लोगों को हटाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमले बोलेते हुए कहा कि चीन ने अपनी सेना डोकलाम में भेज दी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चीन के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि पांच साल तक उनसे लड़ने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मोदी का चरित्र पता चल गया है। जब कोई उनके सामने खड़ा होता है तो वह भाग खड़े होते हैं। राहुल ने दावा किया, ‘प्रधानमंत्री मोदी को मंच पर मेरे साथ दस मिनट के लिए खड़ा कर दीजिए और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस करवाइए। वह खड़े नहीं हो पाएंगे।’

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला