RSSB Recruitment 2026: कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की बंपर भर्ती, Graduates के लिए Sarkari Naukri का मौका

By दिव्यांशी भदौरिया | May 29, 2026

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। इस बीच, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि, आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मई से शुरु हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है। 

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर नौकरी पाने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/एमई/एमटेक/स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है। वहीं, अरक्षित वर्गों के लोगों को उम्र को लेकर छूट दी जाएगी। 

रजिस्ट्रेशन फीस 

इच्छुक उम्मीदवार आवदेन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना पड़ेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के उम्मीदवार को आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये देनी होगी। वहीं, राजस्थान के उम्मीदवार, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन फीस 400 रुपये देनी है।

इस तरह से करें आवेदन

  - सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

 - अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

 - इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।

 - अब आप सभी मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।

 - फिर मांगे गए दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन फीस को भर दें।

 - आखिर में फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

प्रमुख खबरें

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi

Lando Norris की मुश्किलें बढ़ीं, Belgian Grand Prix में इंजन सुधार के चक्कर में मिली 10-place Grid Penalty की मार