रुबियो मलेशियामें करेंगे रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूस के उनके समकक्ष बृहस्पतिवार को मलेशिया में मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मॉस्को के यूक्रेन पर बढ़ते हमलों और संघर्ष विराम को लेकर रूसी राष्ट्रपति की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं और रूस तथा यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

यह सम्मेलन आसियान के सभी 10 सदस्यों और रूस, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय देशों और अमेरिका सहित उनके सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक साझेदारों को एक मंच पर लाता है।

यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब अमेरिका ने यूक्रेन को रक्षात्मक हथियारों की कुछ आपूर्ति फिर से शुरू की है। इससे पहले यह आपूर्ति रोक दी गई थी और मॉस्को ने इसका स्वागत किया था।

हथियारों की आपूर्ति फिर से शुरू होने के साथ ही रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। रुबियो अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे, जिनमें से कई देशों को एक अगस्त से लागू होने वाले शुल्क का सामना करना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra