रूबी तोमर और ऐश्वर्य तोमर शूटिंग चयन में ट्रायल्स में जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2022

नयी दिल्ली, 27 अगस्त। पंजाब की रूबी तोमर ने शुक्रवार को यहां महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टी6 राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल में जीत दर्ज की जबकि ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने भोपाल में पुरूषों के 10 मीटर एयर राइफल टी5 ट्रायल जीता। रूबी ने अपने ही राज्य की सिमरनजीत कौर बरार पर 24-23 की रोमांचक जीत दर्ज की। वह पहले दौर में 578 अंक से चौथे स्थान पर रहकर अगले दौर के लिये क्वालीफाई किया जबकि सिमरनजीत 577 अंक से पांचवें स्थान पर थीं। शीर्ष आठ सेमीफाइनल चरण में सिमरनजीत ने पहले सेमीफाइनल में 13 हिट से जबकि रूबी दूसरे सेमीफाइनल में 11 हिट से फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम