संसद की सुरक्षा में चूक के विषय पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों का हंगामा, कार्यवाही बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2023

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने संसद सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को सरकार से जवाब की मांग करते हुए भारी हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बिरला ने नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल शुरू करवाया। सदन के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी को सुरक्षा चूक के मामले की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सावधान रहने की जरूरत है...यह देखना चाहिए कि अराजकता पैदा करने वालों को पास नहीं मिले।’’

उन्होंने कहा कि पुराने भवन में भी कागज फेंकने और कूदने की घटनाएं हुई हैं। सिंह ने कहा कि सदन में हंगामे की स्थिति पैदा करने की कोई जरूरत नहीं है। हंगामा नहीं थमने पर बिरला ने करीब 11 बजकर 15 मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks