कनाडा में कोरोना वैक्सीन को लेकर मचा बवाल, पीएम के खिलाफ लोगों का भड़का गुस्सा, गुप्त स्थान पर छिपे जस्टिन ट्रूडो

By अंकित सिंह | Jan 30, 2022

एक ओर जहां पूरी दुनिया कोरोनावायरस की चपेट में है तो वही कनाडा में भी इसका कहर देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच कनाडा में कोरोना गाइडलाइन को सख्त कर दिया गया है। हालांकि कोरोना गाइडलाइन के सख्त किए जाने के बाद लोगों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि राजधानी ओटावा में हजारों लोगों ने टीकाकरण को अनिवार्य बनाने और कोविड-19 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भी निशाना बनाया है और उनकी तीखी आलोचना की है। इन सबके बीच खबर यह है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो परिवार के साथ कहीं गुप्त स्थान पर चले गए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री कहां गए हैं इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वह सीक्रेट प्लेस पर चले गए हैं। आपको बता दें कि कनाडा सरकार ने अमेरिका की सीमा को पार करने के लिए ट्रक ड्राइवर का टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया था। अब हजारों की संख्या में ट्रक ड्राइवर्स ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना

Pakistan Court ने KP सीएम सोहेल अफरीदी और 24 PTI सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का दिया आदेश

UCC पर NDA में बंटी राय, Shiv Sena और TDP ने दिया साथ तो JD(U) और Chirag Paswan ने दिखाई सतर्कता