Jharkhand विधानसभा में रोजगार नीति को लेकर हंगामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2023

झारखंड विधानसभा में सोमवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला, जब विपक्षी सदस्यों ने राज्य की रोजगार नीति पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगते हुए प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित की क्योंकि भाजपा के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने सरकार पर सदन की अवमानना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य मंत्रिमंडल इस मुद्दे पर विधानसभा को सूचित किये बिना फैसले कर रहा है। भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा, विपक्ष ने चार मार्च को इस मुद्दे को उठाया था।

इसमें उस प्रावधान को हटाना भी शामिल है, जिसके जरिये राज्य के बाहर के संस्थानों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों के परीक्षा में शरीक होने पर रोक थी। मंत्रिमंडल ने उन संशोधनों को अपनी मंजूरी दे दी, जिसमें अन्य परिवर्तनों के साथ, जेएसएससी परीक्षा के लिए भाषाओं की सूची में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत को जोड़ा गया। इससे भाषाओं की कुल संख्या 15 हो गई। मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को उम्र में छूट देने पर भी विचार कर रही है।

प्रमुख खबरें

धुरंधर पर Script चोरी का आरोप: Santosh Kumar ने मांगी माफी, Aditya Dhar ने बंद कराया केस

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने के बाद इंडिगो की फ्लाइट को खाली कराया गया

West Bengal में सियासी बवाल, Mamata Banerjee के इस्तीफे से इनकार पर BJP का हमला- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Jobs This Week: UP-Bihar में Sarkari Jobs की बहार, ASO-इंस्ट्रक्टर समेत हजारों पदों पर भर्ती