प्रयागराज के मदरसे में मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसे जाने पर बवाल, तीन के खिलाफ एआईआर

By स्वदेश कुमार | Aug 18, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्वतंत्रता दिवस पर एक मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसा गया। यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर देख आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर एकत्र होकर नारेबाजी शुरू की तो पुलिस पहुंची। व्यापारी नेताओं की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस ने जांच शुरू की है। होलागढ़ पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

दहियावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन सेठ समेत कई कारोबारियों की ओर से पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया गया। उसके आधार पर होलागढ़ थाने में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम 2003 की धारा में कुलदीप केसरवानी, तौआब अंसारी, नन्हे कुरैशी, संजय केसरवानी और अज्ञात पर केस लिखा गया। पता चला कि आरोपित भी दुकानदार हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा