राहुल के करीबी के ट्वीट से पंजाब कांग्रेस में घमासान, सीएम चेहरे की दौड़ में टॉप पर रहा इस नेता का नाम

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2022

राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस नेता निखिल अल्वा के एक ट्वीट से पंजाब कांग्रेस में हड़कंप मच गया। आम आदमी पार्टी की तर्ज पर निखिल अल्वा ने ट्विटर के जरिये लोगों से पूछा कि पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा किसे होना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन राहुल के करीबी कांग्रेस नेता निखिल अल्वा ने कांग्रेस आलाकमान से अलग राह पकड़ ली। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरे के लिए लोगों से राय लेनी शुरू कर दी। इसके लिए ट्विटर पर लोगों के सामने बकायदा चार विकल्प रखे गए। 

इसे भी पढ़ें: ED की छापेमारी पर CM चन्नी बोले, चुनाव की वजह से बनाया जा रहा है निशाना, हम डरने वाले नहीं

निखिल अल्वा सोनिया गांधी की करीबी रहीं मारग्रेट अल्वा के बेटे हैं। निखिल कई वर्षों से राहुल गांधी के साथ हैं और उन्होंने कई जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया है। निखिल को राहुल गांधी के खास सहयोगी एवं मीडिया रणनीतिकार के तौर पर देखा जाता है। इन दिनों राहुल गांधी के वीडियो कंटेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने बॉलीवुड स्टार सोनू सूद के जरिए संकेत दिए थे कि पंजाब में चरणजीत चन्नी कांग्रेस का सीएम चेहरा हो सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ