ED की कार्रवाई को लेकर संसद में महासंग्राम, मल्लिकार्जुन खड़गे और पीयूष गोयल के बीच हुई बहस

By अनुराग गुप्ता | Aug 04, 2022

नयी दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईडी की कार्रवाई को चर्चा में लिए जाने की मांग की। जिसको लेकर उच्च सदन में हंगामा हुआ और विपक्षी सदस्यों ने 'ईडी गिरी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी' 'तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी' और 'PM जवाब दो, जवाब दो' के जमकर नारे लगाए।

आपको बता दें कि सुबह 11 बजे जैसे ही उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल सहित कुछ अन्य सदस्यों ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाना चाहा। लेकिन सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनसे कहा कि आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद वह उन्हें बोलने का मौका देंगे। 

इसे भी पढ़ें: 1215 रेलवे स्टेशनों को आदर्श स्टेशन बनाया गया, 38 को इस वित्त वर्ष में बना दिया जाएगा: अश्विनी वैष्णव

सभापति ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और उसके बाद बताया कि उन्हें मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल की ओर से केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के संबंध में और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और कुछ अन्य नेताओं की तरफ से रक्षा सेवाओं में भर्ती की अग्निपथ योजना और अन्य मुद्दों पर नियम 267 के तहत कार्यस्थगन के नोटिस मिले हैं। नायडू ने सभी नोटिस अस्वीकार करते हुए कहा कि इन मुद्दों को अन्य अवसरों पर उठाया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने खड़गे को अपनी बात रखने का मौका दिया।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Bishkek में Putin, Masoud Pezeshkian, Nikol Pashinyan और Sadyr Zhaparov से मुलाकात कर पलटे सारे समीकरण

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, आधुनिक उपकरणों की कमी से बचाव दल जूझ रहे

200MP Camera और Robotic Gimbal के साथ Honor Robot Phone लॉन्च, जानिए Price और Features

फुटपाथ वाहनों के लिए नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सड़क किनारे बाल काट रहे नाई का मुआवजा बढ़ाया