द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर हंगामा, दर्शकों को सिनेमाघर में नहीं मिल रही एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में मिलेनियम सिटी के सेक्टर चार में स्थित आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स में रविवार को, कुछ दर्शकों के ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के टिकट रद्द होने को लेकर हंगामा हुआ। पहले से टिकट बुक होने के बावजूद सिनेमाघर में प्रवेश नहीं दिए जाने पर आक्रोशित कुछ दर्शकों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ झगड़ा किया जिसके कारण पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने बताया कि विवाद तब पैदा हुआ जब टिकट होने के बावजूद कुछ दर्शकों को सिनेमाघर में प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर प्रबंधकों का कहना था कि हरियाणा सरकार द्वारा फिल्म को करमुक्त करने के बाद उन्हें टिकट रद्द करना पड़ा और अब वह उन्हें दोबारा जारी करेंगे। पुलिस के अनुसार, टिकट रद्द होने पर सिनेमाघर के मालिक और दर्शकों के बीच समझौता हुआ जिसके बाद मामला शांत हुआ।

प्रमुख खबरें

Typhoon Noul का तांडव! चीन के Guangdong में सर्वोच्च चेतावनी, 400 से ज्यादा Flights रद्द

Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

Pakistan से अब केवल PoK पर होगी बात, Kargil Vijay Diwas पर बोले Rajnath Singh

NEET Paper Leak Case: बिहार बंद के समर्थन में जेल भेजे गए Tej Pratap Yadav, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल