जम्मू कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून पर हंगामा, NC मेंबर ने कॉपी फाड़ी

By अंकित सिंह | Apr 07, 2025

संसद में हाल ही में पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस विधेयक पर चर्चा की मांग की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून बन गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस कानून पर चर्चा के लिए विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन स्पीकर ने इसे अस्वीकार कर दिया, जिससे सदन में हंगामा शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन भी हुआ हंगामा

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि उनकी पार्टी वक्फ अधिनियम का विरोध करती है। उन्होंने कहा, "इस विधेयक पर चर्चा कराने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। हम इस विधेयक पर चर्चा चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर एक मुस्लिम राज्य है। हम वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ हैं।" भाजपा विधायकों ने जवाब देते हुए कहा, "जब विधेयक पहले ही कानून का रूप ले चुका है, तो आप इस पर चर्चा क्यों चाहते हैं?" एनसी विधायकों ने अध्यक्ष से कहा, "जब तक आप स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं करते, हम चैन से नहीं बैठेंगे।"

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

G20 Energy Meet के लिए Houston पहुंचे Manohar Lal, भारतीय प्रवासियों के योगदान को सराहा

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal