मध्य प्रदेश में वेब सीरीज तांडव पर बवाल, मंत्री ने लिखा पत्र मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति

By दिनेश शुक्ल | Jan 19, 2021

भोपाल। वेब सीरीज तांड़व को लेकर मध्य प्रदेश में बवाल मचा हुआ है।वेब सीरीज में हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाने को लेकर जहाँ हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन कर बेव सीरीज के पोस्टर फाड़कर अपना आक्रोश जताया तो वही मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अमेजन कंपनी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने वेब सीरीज ‘तांडव’ पर रोक लगाने की मांग की है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में स्कूलों की छतों पर होंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित, मंत्री हरदीप सिंह डंग के निर्देश

वही शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने अपने पत्र में लिखा है कि हाल ही में अमेजन वीडियो प्राइम पर ‘तांडव’ वेब सीरिज आई है, जिसमें निर्माताओं ने जानबूझकर हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाया है और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है। यह पहली बार नहीं हो रहा है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर लगातार धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंचायी जा रही है। तांडव वेब सीरिज में धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाया गया है। यह सहन नहीं किया जाएगा। विश्वास सारंग ने कहा कि यदि अमेजन अपने प्लेटफॉर्म से इस वेब सीरीज को नहीं हटाता है, तो उसका बहिष्कार करने का अभियान चलाया जाएगा। हम जनजागरण अभियान चलाएंगे कि देवी-देवताओं का अपमान करने वाले अमेजन की शॉपिंग वेबसाइट से कोई सामान न खरीदा जाए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर