जिस विमान में बैठे थे संसदीय समिति के सदस्य उसके पायलट थे रूडी, ऐसे किया अभिवादन

By अंकित सिंह | Jul 17, 2021

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह कमर्शियल पायलट के तौर पर किए जा रहे अपने काम के अनुभव को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को साझा करने के साथ ही राजीव प्रताप रूडी ने लिखा कि बालमन के साथ निश्छल और वात्सल्य भाव का अलौकिक अनुभव...संसदीय समिति की यात्रा के दौरान सांसद मनोज तिवारी की छह माह की बेटी सांविका के साथ हवाई यात्रा का संस्मरण। दरअसल, राजीव प्रताप रूढी जिसस विमान को उड़ाने जा रहे थे उसमें पर्यटन और विमानन संसदीय समिति के सदस्य भी यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा सांसद बतौर कैप्टन सभी यात्रियों का अभिवादन करते हैं। अपने वक्तव्य के दौरान रूडी ने कहा कि भारत के इतिहास का यह यात्रा बेहद विशेष और अनोखी है। इतिहास का बहुत ही खूबसूरत दिन है। विमान में समिति अध्यक्ष वेंकटेश, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी समेत कई सांसद और उनके परिवार मौजूद थे। इसके साथ ही रूडी ने विमान के चालक दलों का भी परिचय यात्रियों से करवाया।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह