MP के खरगोन में कर्फ्यू, 'मामा बुलडोजर' की कार्रवाई से भड़के ओवैसी, बोले- भीड़तंत्र हो चुका है हावी

By अनुराग गुप्ता | Apr 12, 2022

मध्य प्रदेश के खरगोन में हिंसा के बाद प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी खफा नजर आ रहे हैं। ओवैसी ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क़ानून के शासन पर भीड़तंत्र हावी हो चुका है। दरअसल, शिवराज सरकार ने सोमवार को खरगोन हिंसा के आरोपियों के मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया था। 

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में शरसार होकर और क़ानून को बलाए-ताक़ रख कर जो आप गरीबों के आशियाने उजाड़ रहे हो, याद रखो! आज सरकार आपकी है, कल नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें: खरगोन में आरोपियों के मकानों पर चला 'मामा' का बुलडोजर, रामनवमी के उत्सव के दौरान हुई थी हिंसा 

गौरतलब है कि खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव, कुछ वाहनों और घरों में आगजनी की घटनाओं के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके साथ ही शिवराज सरकार ने सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि दंगाईयों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश की धरती में दंगाईयों का कोई स्थान नहीं है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के