श्रीलंका संसदीय चुनाव में सत्तारूढ़ एनपीपी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2024

श्रीलंका में बृहस्पतिवार को हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ दल ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (एनपीपी) पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है।

मुख्य विपक्षी दल ‘समागी जना बालवेगया’ (एसजेबी) को 18 प्रतिशत और पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे समर्थित ‘नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (एनडीएफ) को पांच प्रतिशत से कम वोट मिले हैं। एसजेबी ने आठ सीट जीती हैं जबकि एनडीपी को एक सीट मिली है।

राजपक्षे परिवार की ‘श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट’ (एसएलपीपी) को दो सीट पर जीत हासिल हुई है। विश्लेषकों का कहना है कि सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव की तुलना में अब एनपीपी को ज्यादा बढ़त मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एनपीपी 225 सदस्यीय सदन में 150 सीट से अधिक पर जीत हासिल करेगी।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस