Travel Tips: लखनऊ की शान है रूमी गेट और जामा मस्जिद, इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

By अनन्या मिश्रा | Aug 18, 2023

बारिश के मौसम में मानसून का लुत्फ उठाने के लिए लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी कम खर्च में शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो बता दें कि लखनऊ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ इस शहर में घूम सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लखनऊ की कुछ घूमने वाली बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि लखनऊ में आप कहां-कहां घूम सकते हैं। 

बताया जाता है कि लखनऊ की यात्रा रूमी गेट घूमे बिना अधूरी मानी जाती है। रूमी दरवाजे का 60 फीट लंबा प्रवेश द्वार हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल होता है। बता दें कि रूमी दरवाजा छोटे व बड़े इमामबाड़े के बीच में है। ऐतिहासिक स्थलों के बारे में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एख बेहतरीन जगह है। साल 1784 में लखनऊ के नवाब आसफ-उद-दौला द्वारा इस दरवाजे का निर्माण कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: जानिए गोरखपुर में घूमने वाली बेहतरीन जगहें, नजारा देख दोगुना हो जाएगा ट्रिप का मजा

ब्रिटिश रेजीडेंसी

बता दें कि ब्रिटिश रेजीडेंसी को रेजीडेंसी कॉम्प्लेक्स भी कहते हैं। एक समय पर यह इमारत ब्रिटिश रेजिडेंट जनरल के निवास के रूप में कार्य करता था। 18वीं शताब्दी में हुए भारतीय विद्रोह के समय करीब 3 हजार से अधिक ब्रिटिश निवासियों को इस रेजीडेंसी में आश्रय दिया गया था। हालांकि वर्तमान में यह इमारत पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत संरक्षित है। यहां पर घूमने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है।

छत्तर मंजिल

छतर मंजिल को अम्ब्रेला पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। एक समय पर शासकों के साथ उनकी पत्नियां छतर मंजिल में निवास करती थीं। इस इमारत में ऊपर छतरी के आकार का गुंबद है। इसी कारण इस इमारत को छतर मंजिल कहा जाता है। आप अगर बेहतरीन वास्तुकला देखना चाहते हैं, तो आपको छतर मंजिल को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

जामा मस्जिद

लखनऊ में घूमने वाली जगहों की लिस्ट में जामा मस्जिद का नाम भी आता है। देश की अन्य सभी मस्जिदों की तरह यह मुस्जिद भी मुस्लिम भक्तों के लिए आध्यात्मिक केंद्र है। यह मस्जिद अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए भी जानी जाती है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, वीरप्पा मोइली बोले- Congress High Command लेगा अंतिम फैसला

Bengal Politics में सुवेंदु अधिकारी का मास्टरस्ट्रोक, 5 रुपये में मछली-भात, महिलाओं को 3000 रुपये

Mobile Wallet पर RBI का सर्जिकल स्ट्राइक, Gambling और Fraud पर अब लगेगी लगाम

UCC से अल्पसंख्यक महिलाओं को मिलेगी उच्चतम सुरक्षा, Assam CM ने विरोधियों को लताड़ा!