एशियाई खेलों में 400 मीटर में वापसी करना चाहती है धाविका हिमा दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

चेन्नई। स्टार धाविका हिमा दास को जिस 400 मीटर में शानदार प्रदर्शन से 2018 में प्रसिद्धि मिली थी वह उसमें फिर से वापसी करने के लिये प्रतिबद्ध है और उन्होंने एक साल के लिये स्थगित किये गये एशियाई खेलों में अपनी इस प्रिय स्पर्धा में हिस्सा लेने को अपना लक्ष्य बनाया है। इस 22 वर्षीय एथलीट ने आखिरी बार किसी बड़ी प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में अप्रैल 2019 में दोहा में एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। पीठ दर्द के कारण तब वह दौड़ के बीच से हट गई थी।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती : सुरजेवाला

300 मीटर तक मेरी स्थिति अच्छी रहती है। मैंने कुछ समय पहले यूरोप में 300 मीटर दौड़ लगाई थी।’’ यह पूछे जाने पर कि वह 400 मीटर दौड़ कब शुरू कर सकती हैं,हिमा ने कहा, ‘‘अभी नहीं, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा (निकट भविष्य में) करूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इस साल के आखिर में हो सकता है। इससे मैं स्थगित एशियाई खेलों के लिए 400 मीटर की तैयारी कर सकती हूं क्योंकि मुझे (एशियाई खेलों के लिए) तैयारी के लिए समय चाहिए।’’ हिमा को पिछले साल पटियाला में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप के दौरान भी चोट लगी थी।

चोट के कारण उन्हें 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल से बाहर होना पड़ा था। वह 200 मीटर फाइनल में दौड़ी लेकिनपांचवें स्थान पर रहने के कारण तोक्यो ओलंपिक की टीम में जगह नहीं बना पायी थी। एशियाई खेल पहले इस साल सितंबर में होने थे लेकिन मेजबान देश चीन में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया। इनका आयोजन अगले साल होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत