मिस इंडिया की रनरअप दीक्षा सिंह लड़ेंगी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

जौनपुर (उप्र)। बॉलीवुड के सितारे तो लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाते देखे गये हैं लेकिन इस बार जिला पंचायत के चुनाव में मिस इंडिया-2015 की उप विजेता, मॉडल तथा बॉलीवुड से जुड़ी दीक्षा सिंह मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगते दिखेंगी। फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप व मॉडल दीक्षा सिंह ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वार्ड संख्या-26 (बक्शा) क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीद लिया है।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत की मांग, असम में ईवीएम मशीन को लेकर चल रहे विवाद की जांच हो

फेमिना मिस इंडिया-2015 में प्रतिभाग के समय दीक्षा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। उनके पिता जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में कारोबार है। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड की इश्क तेरा फिल्म का लेखन भी किया है। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े उत्पादों के विज्ञापन में काम किया है। उनकी हाल ही में एक वेब सीरीज आने वाली है।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश