भाजपा नेता रूपा गांगुली तृणमूल नेता कुणाल घोष से मिलीं, अटकलें शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2022

कोलकाता| भाजपा नेता रूपा गांगुली ने एक सामाजिक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष से मुलाकात की जिससे पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में अटकलें चलने लगीं।

 घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम किसी कार्यक्रम में मिले। हम अलग अलग राजनीतिक दलों से हैं लेकिन वह मेरी बड़ी बहन जैसी हैं। हमारी किशोरावस्था के दौरान वह प्रसिद्ध कलाकार थीं जिन्होंने महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया था। किसी को भी हमारी शिष्टाचार भेंट से कोई राजनीतिक मतलब निकालने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ’’

बाद में रूपा गांगुली ने एक खबरिया चैनल से कहा कि भिन्न राजनीतिक पार्टी के व्यक्ति से बात करने का मतलब उसमें (उस दल में) शामिल होने की संभावना नहीं होती है। पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई ने इस मामले को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम