अनुपमा के सेट पर अनुज कपाड़िया की चाल की नक़ल उतारती नजर आयीं रुपाली गांगुली, देखें इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

By एकता | Mar 12, 2022

स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा का हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर जलवा कायम है। जब से यह शो टेलीकास्ट हुआ है तब से ही यह शो नंबर एक पर कायम है और दूर दूर तक कोई दूसरा सीरियल इसे टककर देने के लिए नहीं है। इस शो में रिश्तों के प्यार और तकरार को लोग काफी पसंद करते हैं और हर बढ़ते दिन के साथ शो की फैन फॉलोइंग भी बस बढ़ती जा रही है।

अनुपमा शो के मुख्य किरदार अनुपमा और अनुज यानी की अभिनेत्री रुपाली गांगुली और अभिनेता गौरव खन्ना की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री तो हिट है ही इसके उनकी ऑफ़स्क्रीन कैमेस्ट्री भी लोगों के दिलों को धड़काती रहती है।

इसे भी पढ़ें: जेल में कैदी बनकर मनाया पूनम पांडे ने अपना 31वां जन्मदिन, कुत्तों को याद करके हुईं भावुक


दोनों मुख्य किरदार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो के सेट से रील शेयर करते रहते हैं जो काफी वायरल होती रहती हैं। इस बार दोनों ने एक रील शेयर की जिसमें रुपाली गांगुली अभिनेता गौरव खन्ना की तरह चलती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: नयी फिल्म के सेट से अमिताभ बच्चन ने शेयर की ऐसी तस्वीर, देखते ही नातिन और बेटी ने कर दिया ये कमेंट


इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "वॉक द टॉक नहीं, ये तो वॉक द वॉक है... अनुज कपाड़िया वॉक... अनुपमा द्वारा... क्या अनुज चलते हैं और मुझे टैग करते हैं... बोलेंगे नहीं...।" अबतक आठ लाख लोग इस रील को लिखे कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इंटरव्यू में बोली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ठंडी, फीकी से ज्यादा सेक्सी और स्पाइसी कहलाना है पसंद


इससे पहले भी रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने कई रील्स शेयर की हैं और हमेशा की तरह उन्हें लोगों का ढेर सारा प्यार भी मिला है। लोगों के बीच शो का कितना क्रेज है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया के द्वारा जारी की कई इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी अनुपमा शो टॉप पर है।

View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

प्रमुख खबरें

Ease of Doing Business के लिए बड़ा कदम, FDI Approval की सीमा 3 गुना बढ़ाने की तैयारी में Finance Ministry

David Warner को ड्रंक-ड्राइविंग में बड़ा झटका, Sydney कोर्ट ने ठोका भारी जुर्माना

सीरिया का Israel पर बड़ा आरोप, Idlib Airbase पर हवाई हमलों से बढ़ा Middle East में तनाव का खतरा

Stock Market में Milky Mist की धमाकेदार Entry, लिस्टिंग के पहले ही दिन 30% तक उछला Share Price