डॉलर के मुकाबले रुपया आज: रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

मुंबई। भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 76.31 के स्तर पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेश में डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव देखने को मिला। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत के चलते रुपया गिरावट के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया 76.30 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 76.31 के स्तर पर आ गया। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.06 पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने कहा कि एशियाई शेयर बाजारों और अमेरिकी शेयर वायदा के शुक्रवार सुबह गिरने से रुपये में कमजोरी आई। इसके अलावा कोविड-19 के इलाज के लिए दवा के विकास को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका के कमजोर आंकड़ों से भी रुपये पर दबाव बढ़ा। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने गुरुवार को 114.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav