Rupee All-Time Low: डॉलर के आगे रुपया पस्त, 95.86 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर लुढ़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2026

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और पश्चिम एशिया संकट को लेकर चिंताओं से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। रुपया इस साल एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है और इसमें अब तक छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है। महंगा कच्चा तेल, मजबूत अमेरिकी डॉलर और पश्चिम एशिया संकट को लेकर बढ़ती चिंताएं इसकी मुख्य वजह हैं।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 424.44 अंक चढ़कर 75,033.42 अंक पर जबकि निफ्टी 141.90 अंक चढ़कर 23,554.50 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.10 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,703.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Subway ऑपरेटर Everbrands India लाएगी 600 करोड़ का IPO, SEBI में DRHP दाखिल

बजट ₹30,000 है? Primebook 2 Max के फीचर्स देखकर हो जाएंगे हैरान

Uber का गजब फीचर! अब हर राइड का OTP पहले से रहेगा याद, ऐसे सेट करें Permanent PIN

Google और Amazon के साथ Anthropic की बड़ी AI डील, 10 साल में खर्च करेगी $518 Billion