Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले कमजोरी पर खुला रुपया, 79.11 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

मुंबई। विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की धारणा कमजोर होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 5 पैसे की गिरावट के साथ 79.11 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 78.99 पर खुला। बाद में स्थानीय मुद्रा और कमजोर होकर 79.11 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट दर्शाता है। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर है।

इसे भी पढ़ें: और भी महंगा होने जा रहा है सोना! सरकार ने आयात शुल्क में की 15 फीसदी बढ़ोतरी

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 79.06 रुपये प्रति डॉलर के नये ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.90 पर था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत बढ़कर 109.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,138.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर