अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे टूटा, 82.69 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और निवेशकों द्वारा जोखिम लेने से परहेज करने के कारण रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे टूटकर 82.69 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण रुपये पर अतिरिक्त दबाव बना। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.68 पर खुला और फिर गिरावट दर्ज करते हुए 82.69 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 39 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: जानें क्यों गुरु दत्त ने 39 वर्ष की उम्र में लगाया था मौत को गले

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 प्रतिशत गिरकर 97.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,250.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump