रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच रुपया 84 पैसे टूटा, 77.01 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

मुंबई,रूस-यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 84 पैसे टूटकर 77.01 प्रति डॉलर (अस्थायी) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। इसके कारण घरेलू मुद्रास्फीति और व्यापक व्यापार घाटे को लेकर चिंताएं भी बढ़ गई हैं। विदेशी कोषों की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख का भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.85 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 77.01 प्रति डॉलर पर आ गया।

सचदेवा के अनुसार रुपये का स्तर निकट भविष्य में 77.50 की ओर जा सकता है। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.46 प्रतिशत मजबूत होकर 99.09 पर कारोबार कर रह था। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 6.55 प्रतिशत उछलकर 125.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,491.06 अंक लुढ़ककर 52,842.75 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 382.20 अंक की गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 7,631.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी