रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 88.65 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 88.65 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर नए आशावाद ने निचले स्तर पर घरेलू मुद्रा को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.61 पर खुला। फिर 15 पैसे टूटकर 88.65 प्रति डॉलर पर आ गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.50 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.50 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 502.82 अंक चढ़कर 84,374.14 अंक पर जबकि निफ्टी 144.05 अंक की बढ़त के साथ 25,839 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 803 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

US के साथ व्यापार समझौते पर बोले Piyush Goyal, Rahul Gandhi फैला रहे झूठ, भारत को मिलेगा पूरा फायदा

IND vs NAM Live Cricket Score Updates: भारत की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में बड़े बदलाव

Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- वह Media के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते

Sansad Diary: बजट पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का जवाब, लोकसभा से Industrial Relations Bill पास