रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 88.72 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 88.72 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशों में कच्चे तेल की कम कीमतों ने हालांकि भारतीय मुद्रा में तेज गिरावट को रोक दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.70 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 88.72 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.66 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.35 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 212.98 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 84,775.76 अंक पर और निफ्टी 50.90 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,960.95 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,968.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kerala Express में सवार होकर दिल्ली आये Thiruvananthapuram के BJP Mayor और Councillors, रेलवे स्टेशनों पर हुआ भव्य स्वागत

Team India को बड़ी राहत, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए Abhishek Sharma, तिलक वर्मा ने दिया Health Update

Lok Sabha में Rahul Gandhi पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ये झूठ की खेती करते हैं

T20 World Cup: Zampa और Ellis के चक्रव्यूह में फंसा Ireland, Australia की 67 रनों से बड़ी जीत