रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 88.80 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2025

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.80 पर आ गया। अमेरिका के एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच घरेलू मुद्रा पर दबाव है।

रुपया मंगलवार को 45 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 88.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार में रुपया 88.82 प्रति डॉलर पर भी पहुंचा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.35 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 380.48 अंक फिसलकर 81,721.62 अंक पर और निफ्टी 106.45 अंक की गिरावट के साथ 25,063.05 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत चढ़कर 67.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,551.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत