अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 82.68 पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों के सुस्त रुख और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 82.68 के भाव पर आ गया। हालांकि विदेशी पूंजी का प्रवाह बने रहने से रुपये को समर्थन मिला हुआ है और इसने गिरावट को थामने का काम किया। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 के भाव पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की कमजोरी का दर्शाता है। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.60 के भाव पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, जोखिम से बचने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक नीति अपनाने की बढ़ती आशंका से डॉलर को लेकर रुझान बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार