Dollar के मुकाबले Rupee 25 पैसे फिसला, 95.33 के स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 10, 2026

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 25 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.33 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की लगातार मांग का निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.15 प्रति डॉलर पर खुला।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 38.07 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,809.95 अंक पर जबकि निफ्टी 9.85 अंक चढ़कर 23,439.20 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.23 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 100.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका से इसकी कीमतों पर असर पड़ा है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 582 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

हालिया टकराव के बाद Iran और खाड़ी देशों का BRICS में होगा आमना-सामना, अब मोदी की कूटनीति देखेगी दुनिया

World Archery Para Series में भारत का दबदबा, Harvinder Singh और Sheetal Devi के दम पर जीते 15 पदक

Sheikh Hasina की बेटी Saima Wazed का WHO से इस्तीफा, Tedros के नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल

M K Stalin ने Emergency के दौरान झेले दर्द को याद किया, Sarkaria Commission के आरोपों को बताया झूठा