रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर 85.96 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.96 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर की बढ़ती मांग और निवेशकों के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति बैठक के परिणाम से पहले सतर्क होने का दबाव भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 85.96 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.87 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.85 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 417.96 अंक की बढ़त के साथ 81,416.21 अंक पर जबकि निफ्टी 125.05 अंक वढ़कर 24,745.25 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,076.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: भारी विरोध के बाद परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द, CM विजय ने पोंगल पर दिया 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर का तोहफ़ा!

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध