Rupee शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 89.95 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2025

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 89.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कमजोर डॉलर और औद्योगिक उत्पादन के मजबूत आंकड़ों से घरेलू मुद्रा को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि और घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत ने हालांकि स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को सीमित कर दिया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 209.32 अंक टूटकर 84,486.22 अंक पर जबकि निफ्टी 63.25 अंक फिसलकर 25,878.85 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से2,759.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं खनन एवं विनिर्माण क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन से नवंबर महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि दर दो साल के उच्च स्तर 6.7 प्रतिशत पर पहुंच गयी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

प्रमुख खबरें

Islamabad में 21 घंटे चली US-Iran Talks फेल, ट्रंप बोले- मेरी धमकी से आए थे, फिर लौटेंगे

Priyanka Goswami के दम पर भारत की लंबी छलांग, World Athletics Race Walking में चीन को पछाड़कर 5वें स्थान पर

US के एकतरफा फैसले पर Australia का सवाल, कहा- Hormuz Strait का रास्ता सबके लिए खुला रहे

Sunil Arora Birthday: कभी Indian Airlines के थे CMD, जानिए पूर्व Chief Election Commissioner की कहानी