डॉलर के मुकाबले रुपया आज: शुरुआती कारोबार में रुपया रुपया 15 पैसे मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

मुंबई। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे की मजबूती के साथ 75.58 पर रहा। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त और डॉलर के अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले कमजोर पड़ने का लाभ रुपये को मिला। हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निकासी से यह बढ़त थमी रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.62 पर खुला। जल्द ही इसमें सुधार देखा गया और पिछले बंद के मुकाबले यह 15 पैसे की बढ़त के साथ 75.58 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: श्रीराम वेंकटरमन बने Flipkart कॉमर्स के नए मुख्य वित्त अधिकारी

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.73 पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 256.81 अंक की बढ़त के साथ 31,972.16 अंक पर रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 132.85 अंक बढ़कर 9,426.35 अंक पर चल रहा है। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 1,373.98 करोड़ रुपये की बिकवाली की। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 4.60 प्रतिशत चढ़कर 28.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा