रुपया शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.87 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2024

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने 84.87 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में सुस्त रुख और अमेरिकी डॉलर सूचकांक की समग्र मजबूती ने रुपये पर और दबाव डाला।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.32 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,285.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Spider-Man: Brand New Day का नया ट्रेलर रिलीज़: अकेले टॉम हॉलैंड का हल्क से मुकाबला, बदल रही हैं स्पाइडर-मैन की शक्तियां

PM Modi के 12 साल पूरे होने पर जश्न, Delhi में CM Rekha Gupta ने शुरू किए जन कल्याण शिविर

Sharvari Wagh की Success बनी Sunny Kaushal संग ब्रेकअप की वजह? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

दिल्ली: ईस्ट कैलाश में घरेलू कामगार की हत्या; आरोपी गिरफ्तार