Indian Rupee vs Dollar | रुपया ऐतिहासिक गिरावट पर! डॉलर के मुकाबले 90.95 के स्तर पर पहुंचा, कच्चे तेल और भू-राजनीतिक तनाव का असर

By रेनू तिवारी | Feb 20, 2026

भारतीय मुद्रा बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया 27 पैसे टूटकर 90.95 प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय रुपये पर चौतरफा दबाव बनाया है।

इसे भी पढ़ें: AI Impact Summit | प्रधानमंत्री मोदी के ‘मानव-केंद्रित एआई’ दृष्टिकोण पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.68 पर बंद हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुद्रा बाजार बंद रहे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.89 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150.35 अंक टूटकर 82,347.79 अंक पर जबकि निफ्टी 35.15 अंक फिसलकर 25,419.20 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.77 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 880.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

Iran पर Donald Trump के पास कोई ठोस रणनीति नहीं, पूर्व US NSA John Bolton का दावा

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स