'रुपया सिर्फ मुद्रा नहीं, राष्ट्र का आत्मसम्मान है!', वरुण गांधी की RBI से रसातल में जाते हुए रुपए को बचाने की अपील

By अनुराग गुप्ता | Jul 14, 2022

लखनऊ। पीलीभीत सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वरुण गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती हुई कीमत को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रुपया सिर्फ मुद्रा नहीं, राष्ट्र का आत्मसम्मान है! आपको बता दें कि वरुण गांधी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं और बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर अपनी सरकार को निशाना बनाने से भी नहीं चूकते हैं।

इसे भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर वरुण गांधी का तंज, गरीब की रसोई फिर धुएँ से भरने लगी है 

इससे पहले वरुण गांधी ने बेरोजगारी से जुड़ी हुए एक खबर की तस्वीर ट्वीट करते हुए सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि आंकड़ें जो डराते हैं: देश में बेरोजगारी दर - 7.80%, हरियाणा - 30.6%, राजस्थान - 29.8%, असम - 17.2%, जम्मू-कश्मीर - 17.2%, बिहार - 14%... 1.3 करोड़ लोगों की नौकरियां गई। करोड़ों खेतिहर मजदूरों और श्रमिकों के पास कोई रोजगार नहीं। क्या इन आंकड़ों के साथ हम देश के विकास की गाथा लिखेंगे ?

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन बनाकर T20I वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगी Smriti Mandhana?

Auto Components कंपनियों की 98,000 करोड़ पूंजी Inventory में फंसी: Vector Consulting

विवादित बयानों और मारपीट के दावे के बाद Swatantra Bhardwaj को Delhi Police ने किया गिरफ्तार

Kerala के Thrissur में NH-66 पर दर्दनाक हादसा, 8 छात्रों की मौत