अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चढ़ा, शुरुआती कारोबार में 12 पैसे चढ़कर 77.93 पर आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 77.93 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि विदेशी कोषों की बिकवाली, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेश में डॉलर की मजबूती ने रुपये के लाभ को सीमित किया।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर तेल कंपनियों ने सरकार को लिखी चिट्ठी

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.98 पर मजबूत खुला, और फिर तेजी के साथ 77.93 के भाव पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया पिछले सत्र में पांच पैसे की बढ़त के साथ 78.05 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत गिरकर 104.38 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत फिसलकर 112.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर