राहत की खबर, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर खुला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

मुंबई।अमेरिकी डॉलर में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 74.52 रुपये प्रति डालर पर बोला गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख, कच्चे तेल के स्थिर दाम, विदेशी कोषों का प्रवाह और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने से रुपये को समर्थन मिला है। कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.53 रुपये प्रति डालर पर खुला। उसके बाद इसमें कुछ और मजबूती आई और यह 74.52 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।इस तरह पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव के मुकाबले यह 14 पैसे ऊंचा रहा। पिछले कारोबारी सत्र यानी गत सप्ताहांत शुक्रवार को यह 74.66 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल