अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 19 पैसे मजबूत हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

मुंबई। एशियाई मुद्राओं और घरेलू शेयर बाजार में आई मजबूती के बल पर मंगलवार को अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 75.84 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि घरेलू इक्विटी बाजार के सकारात्मक संकेत और कमजोर पड़ती अमेरिकी मुद्रा से रुपये को समर्थन मिला। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का दबाव भी रहा। कारोबार की शुरुआत में रुपया 75.89 रुपये प्रति डालर पर मजबूती के साथ खुला। उसके बाद और मजबूत होकर 75.84 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर