रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे चढ़कर 88.75 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2025

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सीमित दायरे में कारोबार करते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे चढ़कर 88.75 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

फिर 88.75 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.77 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.85 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.02 अंक चढ़कर 82,180.77 अंक पर और निफ्टी 70.25 अंक की बढ़त के साथ 25,178.55 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,440.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Updates: बाढ़ में अभी भी 320 भारतीय लापता,, 400 चीनी सीमा की तरफ सुरक्षित, बोले MEA प्रवक्ता

Sonia Gandhi की आत्मकथा पर विवाद: Congress ने Penguin India पर दबाव का आरोप लगाया

नेपाल में Barrier Lake टूटने से बढ़ा भारी खतरा, S Jaishankar ने Flood Relief कार्यों का लिया जायजा

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिखीं Afsana Khan, तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल