US-India Trade Deal की खबरों के बीच रुपया चढ़ा, डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच लगभग तीन महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है, जिससे रुपये में सकारात्मक रुख देखा गया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वार्ताकारों से कहा है कि किसी भी समझौते में जल्दबाजी न की जाए और दोनों पक्षों को पर्याप्त समय लेकर सही निर्णय लेना चाहिए।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.04 पर कारोबार कर रहा था,जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का 5.43 प्रतिशत टूटकर 97.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी देखी गई। सेंसेक्स 908.98 अंक चढ़कर 76,317.85 पर और निफ्टी 262.65 अंक की बढ़त के साथ 23,977.70 पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,440.47 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, 15 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.094 अरब डॉलर घटकर 688.894 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले आठ मई को समाप्त सप्ताह में इसमें 6.295 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत ने जीते छह स्वर्ण, पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा

SIR Row Protest Updates: CJP का शिवाजी पार्क विरोध प्रदर्शन खत्म, दिपके जल्द ही जंतर-मंतर सीज़न 2 का ऐलान करेंगे

India vs Pakistan गोल्ड मेडल मैच में नहीं दिखेंगे Mohsin Naqvi, पदक वितरण से रहेंगे दूर

Kolkata में रियल एस्टेट पर भू-माफिया का कब्जा, वित्त मंत्री ने संगठित कंपनियों से मांगी मदद