RBI की घोषणा के बाद दोपहर के कारोबार में रुपया 81 पैसे उछला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

मुंबई। रिजर्व बैंक की अप्रत्याशित नीतिगत घोषणा के दम पर शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान रुपये में 81 पैसे की जबरदस्त उछाल आयी। इसके बाद भारतीय मुद्रा कारोबार के दौरान 74.35 रुपये प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छू गयी। रिजर्व बैंक ने तीन अप्रैल को प्रस्तावित नीतिगत घोषणा से पहले ही शुक्रवार को रेपो दर में 0.75 प्रतिशत की भारी-भरकम कटौती करने की घोषणा की। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो दर और नकदी आरक्षित दर में भी कटौती करने समेत कई अन्य नीतिगत उपाय किये।

कारोबारियों ने रिजर्व बैंक के इस कदम का स्वागत किया। इससे शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 74.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने वाली भारतीय मुद्रा ने और मजबूती दिखायी। दोपहर के कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे की तेजी के साथ 74.35 प्रति डॉलर के स्तर पर चल रहा था। बृहस्पतिवार को रुपया 75.16 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Awarapan 2 की एडवांस बुकिंग में जलवा, अब तक बिकी 37 हजार से ज्यादा टिकटें

क्या सच में इमरान खान की मौत हो गई? PTI बोली- 20 लाख लोग तैयार रहे

Shaurya Path: Kargil War के दौरान क्या America ने सचमुच India के GPS Signals Degradation कर धोखा दिया था?

Kerala Drug Row: कासरगोड ड्रग्स मामले में VD Satheesan पर CPI(M) का बड़ा हमला, बताया गंभीर Drug Connection