Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

मुंबई, सात सितंबर रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ चार पैसे की बढ़त के साथ 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये को मजबूत नकदी प्रवाह से लगातार समर्थन मिल रहा है, लेकिन नए सिरे से हुए सैन्य हमलों के कारण ब्रेंट कच्चा तेल 97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इससे पश्चिम एशिया में ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंका फिर बढ़ गई है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 99.18 पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.80 प्रतिशत बढ़कर 97.05 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच तेल कीमतों में तेजी आई। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.77 अंक टूटकर 76,342.66 अंक पर और निफ्टी 63.30 अंक की गिरावट के साथ 23,832.60 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,111.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को Delhi High Court से झटका, शांति बॉण्ड नोटिस में दखल से इनकार

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड