विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में बढ़त, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 94.46 पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 04, 2026

(आखिरी पैरा में सुधार के साथ रिपीट) मुंबई, चार सितंबर विदेशी पूंजी के बढ़ते प्रवाह और जोखिम लेने की धारणा में सुधार के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.46 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, मजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह और भारतीय रिजर्व बैंक के आक्रामक हस्तक्षेप से रुपये को मजबूती मिल रही है। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान तनाव रुपये की आगे की बढ़त को सीमित कर सकते हैं।

भारत ने विदेशी मुद्रा तरलता मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय बैंक की विशेष योजना के तहत विदेशी मुद्रा जमा के जरिये रिकॉर्ड 127.23 अरब डॉलर जुटाए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा में विदेशी उधारी और विदेशों से वाणिज्यिक उधारी को मिलाकर इन उपायों के तहत कुल प्रवाह 136.377 अरब डॉलर रहा। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 99.05 पर पहुंच गया।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ने से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.40 प्रतिशत बढ़कर 95.90 डॉलर प्रति बैरल पर था। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 468.64 अंक बढ़कर 76,621.50 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 42.10 अंक की बढ़त के साथ 23,915.55 पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,345.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Janmashtami Festival पर जानें क्यों Krishna से पहले Radha का नाम लेना माना जाता है बेहद शुभ

CJP Protest Controversy | सिर फोड़ने का दावा करने वाले इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, FIR और दिल्ली पुलिस के रोल पर गरमाई राजनीति

Nepal Flood: त्रिशूली-3A प्रोजेक्ट की सुरंग में 10 दिन फंसे रहे दो कर्मचारी सुरक्षित निकले

Air India Phuket Delhi Flight हादसे की शुरुआती जांच, हवा में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम हुए फेल, उतरने के बाद पायलट निकला ड्रग्स पॉजिटिव