रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे मजबूत हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

मुंबई। भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे बढ़कर 76.20 के स्तर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत और ज्यादातर एशियाई मुद्राओं में तेजी के चलते रुपये को मजबूती मिली। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला, जबकि विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने और कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 76.31 के भाव पर खुला और फिर बढ़त के साथ 76.20 के भाव पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 48 पैसे की वृद्धि दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.68 पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई